Indian News TV
अजमेर।
पंचशील नगर ए ब्लॉक स्थित चाणक्य स्मारक पर देवउठनी एकादशी के अवसर पर सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के तत्वावधान में विशेष आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य चाणक्य की स्मृति में माल्यार्पण कर, उपर्णा ओढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने कहा कि चाणक्य जैसे महामनीषी के नाम पर बने स्मारक पर उनकी प्रतिमा का न होना अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहाँ प्रतिमा स्थापित थी, परंतु उसके चोरी हो जाने के बाद आज तक पुनर्स्थापन नहीं किया गया। यह स्थिति सनातन समाज की आस्था को आहत करने वाली है।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने राष्ट्र, नीति और संस्कृति की रक्षा के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उनके नाम से बने स्मारक का वैसा ही स्वरूप होना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से जोड़ सके। संघ ने प्रशासन को चेताया कि यदि एक माह में प्रतिमा स्थापना नहीं की गई, तो शहर के सनातनी समाजजन अपने स्वयं के योगदान से प्रतिमा स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर डॉ कुलदीप शर्मा, विजय कुमार शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, ब्रजेश गौड़, इंद्रसिंह रावत, डॉ शैतान सिंह, डॉ लाल थदानी, इंजीनियर अशोक शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा, डॉ रामनिवास शर्मा, सरला शर्मा, अरुणा भास्कर, महावीर कुमावत, पंचशील विकास समिति के अध्यक्ष विष्णु सिंह राठौड़, महासचिव बजरंग सिंह शेखावत, एम पी शर्मा, वी पी सिंह, कमल पंवार, चंद्रशेखर मेहरा, विभोर माथुर, पारुल शर्मा, डी पी माथुर, दिनेश शर्मा, अनिल मेहरा सहित बड़ी संख्या में सनातनी समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप शर्मा ने किया और आभार देवेंद्र त्रिपाठी ने व्यक्त किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि चाणक्य स्मारक पर प्रतिमा पुनर्स्थापना तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#अजमेरसमाचार #चाणक्यस्मारक #सनातनीएकता #संस्कारन्यूज़ #चाणक्यप्रतिमा #धर्मसंरक्षण #सनातनसंघ #भारतीयसंस्कृति #आचार्यचाणक्य #राष्ट्रगौरव
#AjmerNews #ChanakyaMemorial #SanataniUnity #IndianCulture #ChanakyaStatue #FaithAndHeritage #SanatanPower #CulturalPride #RashtriyaSankalp #Sanskarnews
