विजय कुमार शर्मा को विप्र रत्न सम्मान

महायज्ञ में सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान

पुष्कर। पुष्कर में आयोजित 43 दिवसीय शत गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ के समापन अवसर पर सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान आध्यात्मिक वातावरण के मध्य सेवाभावी व्यक्तियों की सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं परशुरामचरितम नामक बहुचर्चित पौराणिक ग्रंथ के रचयिता विजय कुमार शर्मा को विप्र रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही सम्पूर्ण महायज्ञ में निरंतर सेवाएं प्रदान करने वाले नवीन शर्मा विजयनगर को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। महायज्ञ में सहयोग देने वाले अन्य सभी कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं का सम्मान किया गया।

प्रखर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मानित ब्राह्मणों का सम्मान करना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सेवा, साधना और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि इस महायज्ञ के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार हुआ है तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना संगठन का कर्तव्य है।

विजय कुमार शर्मा का साहित्यिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में निरंतर योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके द्वारा रचित परशुरामचरितम ग्रंथ में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों का विस्तृत एवं शोधपरक वर्णन प्रस्तुत किया गया है। उनके लेख देश और विदेश के विभिन्न समाचार पत्रों एवं डिजिटल मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, जिनमें भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक मूल्यों का समन्वित चित्रण देखने को मिलता है।

कार्यक्रम में डॉ कृष्णानंद जी महाराज, देवेंद्र त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक शर्मा, तपस्वी गायत्री शर्मा, बृजेश गौड़, डॉ रश्मि शर्मा, सरला शर्मा, अरुणा भास्कर, अमोघ शर्मा, पंडित कैलाश नारायण दाधीच, अरुण पाराशर, इंद्र सिंह पंवार, लेखराज सिंह, किशन गुर्जर, सत्यनारायण भंसाली, शैलेन्द्र अग्रवाल, आनंद गोयल , अशोक पंसारी, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

अजय शर्मा
पूर्व न्यायाधीश अध्यक्ष सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान
9414809470

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!