Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अब भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे महंगी अदाकारा हो गई है। रवि किशन के बाद अब अक्षरा सिंह अपने आने वाली फिल्मों के लिए फीस बढ़ा दी है।
Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अब भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी अदाकारा हो गई है। मशहूर कलाकार रवि किशन के बाद अब अक्षरा सिंह अपनी आने वाली फिल्मों के लिए फीस बढ़ा दी है। अक्षरा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग’ के लिए लगभग दोगुने पैसे भी लिए हैं। अक्षरा के साथ इस फिल्म के निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे राहुल शर्मा भी लांच हो रहे हैं साथ ही साथ अक्षरा सिंह की फीस भी बढ़ गयी है।
अक्षरा की बढ़ती हुई फीस पर प्रदीप शर्मा का बयान
अक्षरा की बढ़ती हुई फीस पर डार्लिंग के निर्माता प्रदीप शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि अक्षरा सिंह बहुत ही डेडिकेशन और लगन से काम करती हैं अगर उनका फीस बढ़ाना जायज़ है। इसके साथ ही वो सेलेक्टेड काम भी करती हैं और वे हमारी स्क्रिप्ट की मांग है। साथ ही उन्होंने कहा कि डार्लिंग की पटकथा में फीमेल लीड कलाकार हैं, जिसमें वो पूरी तरह मैच करती हैं। इसी को लेकर निर्देशक रजनीश मिश्रा ने बताया कि इस कहानी में अक्षरा से बेहतर और कोई हो ही नहीं सकता है। इसलिए हमने उन्हें फिल्म की कहानी के अनुरूप उनको अधिक दाम पर साईन भी किया।
अक्षरा सिंह का बयान
अक्षरा ने भी स्वीकार किया है की वो अब सेलेक्टिव काम करेंगी। इसलिए उन्होंने अपनी फीस बढा दी है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए ख़ुशी कि खबर है कि अदाकारा भी अपनी प्रतिभा और काम के हिसाब से फिल्मों के चार्ज करने के लिए आगे आये। इसमें कोई गलत बात नहीं है। सभी लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते है। मैंने कई प्रोजेक्ट्स फ्रेंडली नोट्स पर भी किये हैं और आज भी करते है। वो एक अलग बात है लेकिन मैं अब और भी अच्छे से अपने काम को करना चाहती हूँ, इसलिए पैसे तो लगेंगे। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह पहले एक फिल्म का 7-8 लाख रुपये लेती थीं, और अब 12 लाख रुपये एक फिल्म का लेती है।
वीडियो में खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें