Deepawali Special: दिवाली के दिन घर में झगड़ा ने करें क्योंकि जिस घर में कलेश होता है उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती
दिवाली के दिन क्या करें
1. दिवाली के दिन घर की अच्छी तरह से सफाई करें विशेषकर मुख्य द्वार को बहुत अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर हल्दी का जल छिड़कें।
2. दिवाली के दिन पूजन में भगवान गणेश को दूर्वा घास और मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अवश्य अर्पित करना चाहिए। क्योंकि यह वस्तुएं इन दोनों को अत्याधिक प्रिय है।
ये भी पढ़े: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (actresses) की kiss ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम
3. दिवाली के दिन घर के बाहर रंगोली अवश्य बनाएं। अगर आप स्वंय रंगोली नही बना सकते तो बाजार से रंगोली का चित्र लाकर लगाएं। क्योंकि रंगोली को अति शुभ माना जाता है।
4. दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर जूते और चप्पल बिल्कुल न रखें। इस दिन जूते चप्पलों को कहीं पर छिपाकर ही रखें। क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी का आगमन मुख्य द्वार से ही होता है।
5. दिवाली के दिन रसोई में झूठे बर्तन बिल्कुल भी न छोड़ें। क्योंकि दिवाली के दिन घर की रसोई में भी दीपक जलाया जाता है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा का विधान है।
6. दिवाली के दिन रात के समय सात पूड़ी बनाकर उस पर हलवा रखकर लाल रंग की गाय को खिलाकर उसका पूजन करें। इसके बाद गाय माता के पैरों के नीचे की मिट्टी को अपने माथे से लगाएं और घर पर लाकर अपने परिवार के लोगों के माथे पर भी लगाएं।
7. दिवाली के दिन आपको कम से कम 12 बजे तक जागना चाहिए और जब तक आप जागें तब तक घर के सभी दरवाजों को खोलकर ही जांगे और जब आप सो जाएं तो घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दें। लेकिन घर के अन्य द्वार खुले ही रखें।
ये भी पढ़े:दीपो के पर्व दीपावली पर बिजली विभाग ने की तैयारी पूरी
8. दिवाली के दिन पूजन के बाद काजल अवश्य लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसलिए दिवाली के काजल को अधिक महत्व दिया जाता है।
9. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद भगवान विष्णु को नए वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से भी आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
10. दिवाली की पूजा के बाद अपने घर के बड़ों का आर्शीवाद अवश्य लें। क्योंकि बड़ों के आर्शीवाद के बिना आपको लक्ष्मी प्राप्ति नहीं हो सकती।
दिवाली पूजन में क्या न करें
1. दिवाली पूजन में ताजे फूलों का ही प्रयोग करें। एक दिन पहले से लाए गए फूलों का प्रयोग दिवाली पूजन में बिल्कुल भी न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपको दिवाली पूजन का पूर्ण फल प्राप्त नही होगा।
2. दिवाली के दिन किसी को पैसा उधार न दें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। यदि कोई भिखारी इस दिन आपके द्वार पर आता है तो उसे धन की जगह कुछ खाने पीने की वस्तु दे दें।
ये भी पढ़े:यातायात मित्र दिलाएंगे चौरहो पर जाम से निजात
3. दिवाली के दिन काली उड़द,काली मसूर की दाल को बिल्कुल भी ग्रहण न करें। इसके अलावा भी आपको इस दिन काले रंग की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. दिवाली के दिन भोजन बनाने में लहसून और प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। क्योंकि पूजा के भोजन में लहसून और प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाता और मां लक्ष्मी को सुंगधित चीजें अत्याधिक प्रिय हैं।
5. दिवाली के दिन घर में झगड़ा ने करें क्योंकि जिस घर में कलेश होता है उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती। 6. दिवाली के दिन झाडू को अधिक महत्व दिया जाता है। इसलिए झाडू को न तो लात मारें और न हीं झाडू को खड़ा करके रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी।
7. दिवाली पर उपहार देते समय किसी से भी भेद भाव न करें। सभी को समान समझकर ही उपहार दें।
8. दिवाली के दिन मास मदिरा का प्रयोग न करें। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी और आपका साथ हमेशा के लिए छोड़ देंगी।
9. दिवाली के दिन पैसों का जुआ बिल्कुल भी ना खेलें। क्योंकि जुआ खेलने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। जिससे वह रुष्ट हो जाती हैं।
10. दिवाली की रात को घर से कूड़ा बिल्कुल भी न बाहर निकालें। क्योंकि रात के समय घर में झाडू नही लगाई जाती और न ही कूड़ा घर के बाहर फेंका जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

