प्रियंका की माँ ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- ‘ट्रोल करने वाले अनजान लोग हैं,वे अपने कंप्यूटर्स और बाकी तमाम चीजों के पीछे छिप रहे हैं,प्रियंका अपनी शर्तों पर जीती हैं
ग्रैमी अवॉर्ड 2020 (Grammy Awards) में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस सुर्खियों में रही। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। जिसमें प्रियंका पति निक जोनस के साथ सफेद रंग की गाउन में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की तस्वीरें जैस ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग को लेकर प्रियंका के बाद अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।
ये भी पढ़े:South Egypt: खतने से बच्ची की मौत, खतना करने वाले चिकित्सक हुआ गिरफ्तार

मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- ‘ट्रोल करने वाले अनजान लोग हैं। वे अपने कंप्यूटर्स और बाकी तमाम चीजों के पीछे छिप रहे हैं। प्रियंका अपनी शर्तों पर जीती हैं। वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं। ये उसका शरीर है जो कि खूबसूरत है। इसलिए जो मन करेगा वो करेगी
ये भी पढ़े:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अपना दूसरा बजट, और कहा……
मधु चोपड़ा से पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करें। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी जियें। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें