68 वर्षीय बुजुर्ग लापता


लोकेशन: आमगांव

आमगांव क्षेत्र से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और लोगों से सहयोग की अपील की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार विजयकुमार उर्फ बंडुभाऊ सुरेशचंद्र राठोंडाले, मूल निवासी फुफकीमेटा तथा वर्तमान में इंद्रप्रस्थ नगर, बनगांव तहसील आमगांव में निवासरत हैं। उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक वे 21 अप्रैल 2026 को दोपहर एक बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

लापता बुजुर्ग का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट 6 इंच है। वे आसमानी रंग की हाफ शर्ट और काली पैंट पहने हुए थे। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क नंबर:
94033 71454
97645 80401

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!