मेरी माटी मेरा देश

संत-महात्माओं और गुरूजनों का, हमको यह संदेश।
अपनी जां से बढ़कर है मुझे, मेरी माटी मेरा देश।।

यहां राम की मर्यादा है, यहाँ कृष्ण की गीता।
यहीं पर जन्मी थी मां दुर्गा,सावित्री और सीता।।

राजगुरु-सुखदेव-भगत सिंह, सच्चे देशभक्त बलिदानी।
बोस ने अंग्रेजों को धूल चटाई,और याद दिलाई नानी।।

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर, हमारा रोम-2 रोमांचित है।
शरीर में बह रहा लहू, सिर्फ़ देश के लिए संचित है।।

किसी ने आँख उठाई देश पर,हम आँख निकाल लेंगे।
ऐसे दुश्मनों की जमीं को हम, लहूलुहान कर देंगे।।

रचयिता: डॉ.जगदीश चंद्र वर्मा 15-8-25
(राष्ट्रपति एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक)

नाम: डॉ.जगदीश चंद्र वर्मा
(राष्ट्रपति एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक)
शैक्षणिक योग्यताएं:

  1. एम. ए.(अंग्रेजी), एम. एड.
  2. डिप्लोमा इन कंप्यूटर
    संपर्क सूत्र:9761709361 गाजियाबाद (उ.प्र.)
    शिक्षण कार्य: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल में अंग्रेजी शिक्षक के पद से 36 वर्ष के कार्यकाल उपरांत सेवानिवृत्त।
    आनुभविक-योग्यता : सेवानिवृत्ति उपरांत प्रधानाचार्य, सहायक प्रोफेसर एवं उप-निदेशक के पद पर कार्य।

प्रकाशन: देश के प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों,पत्रिकाओं एवं सांझा संकलनों में लगभग 200
कविता,गीत,गजल, मुक्तक, कुंडलियां तथा लेख समय-समय पर प्रकाशित।
काव्य प्रसारण: साधना टीवी में सतमोला कवियों की चौपाल कार्यक्रम में तीन बार काव्य पाठ।

सामाजिक, शैक्षणिक व
आर्थिक क्षेत्रों में योगदान

  1. विद्यालय (सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल) के शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान निरंतर 20 वर्षों तक सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को निशुल्क शिक्षादान।
  2. विद्यालय व आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी।
  3. प्राकृतिक आपदाओं हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक योगदान।
  4. नैनीताल जिले के भवाली शहर में शिप्रा नदी के विकास एवं जीर्णोद्धार हेतु सक्रिय भागीदारी।

जीवन का उद्देश्य : रसता, समरसता, एकता, अखंडता एवं संपन्नता के प्रसार व संचार का जन-जन में जागरण।

विशेष उपलब्धियां:-

  1. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
  2. इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा गोल्ड स्टार एशिया इंटरनेशनल अवार्ड काठमांडू (नेपाल) विभूषित।
  3. इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड से अलंकृत।
  4. विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ (बिहार) द्वारा विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत।
  5. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा धन्यवाद कार्ड प्राप्त।
  6. मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय,भारत सरकार, द्वारा सी.बी.एस.ई. के उत्कृष्ट परिणाम हेतु दो प्रशस्ति पत्र।
  7. इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (शाखा-नैनीताल)द्वारा आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र।
  8. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड,वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ब्रोंज मेडल (कांस्य पदक)
  9. इतिहास एवं पुरातत्व व शोध संस्थान संग्रहालय, बालाघाट (मध्य प्रदेश) द्वारा साहित्य वाचस्पति की मानद उपाधि (डी. लिट्. अवार्ड) से अलंकृत।
  10. भारत सरकार द्वारा मेरे नाम पर डाक टिकट जारी।
  11. नासा द्वारा फ्यूचर मार्च मिशन हेतु बोर्डिंग पास जारी।
  12. अंग्रेजी में शिक्षण लेकिन हिंदी में लेखन।
  13. नोबेल पुरस्कार हेतु नामांकन।
  14. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर *220
  • पुरस्कारों से विभूषित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!