मनरेगा में बदलाव के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार आंदोलन*

सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने संभाला मोर्चा

बिजयनगर(कमलेश वैष्णव)ब्यावर।भारतवर्ष की संभवतः सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्ष, ब्यावर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने मनरेगा के नाम, नियमों एवं मानकों में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने जन-जन तक पहुंचकर भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी मंशा को उजागर करना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में आज इशिका चयन ने मनरेगा में कार्यरत महिलाओं के साथ मिलकर संवाद किया और बताया कि किस प्रकार मनरेगा योजना के तहत मिलने वाले श्रमिकों के अधिकारों को धीरे-धीरे छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और महिलाओं के लिए जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है।इशिका चयन ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही मनरेगा से जुड़े नियमों में किए गए जनविरोधी बदलावों को वापस लेकर मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की पूरी तरह रक्षा करेगी।महिला जिला अध्यक्ष बनने के बाद इशिका जैन के नेतृत्व में ब्यावर, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली जिलों में महिला कांग्रेस एक नए कलेवर और नए जोश के साथ सक्रिय नजर आ रही है। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ महिला कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर मुद्दों को लेकर संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!